logo

अबकी बार 400 पार से होगी भारत माता की जय-जयकार : पूनियां

This time there will be more than 400 people cheering for Bharat Mata: Poonia
अबकी बार 400 पार से होगी भारत माता की जय-जयकार : पूनियां
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने किया स्वागत
 
ऐलनाबाद, 3 अप्रैल। स्थानीय अनाज मंडी में स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उनके साथ लोकसभा सह संयोजक जगदीश शर्मा, विधानसभा संयोजक अमीरचंद मेहता, लोकसभा विस्तारक रमेश छिरंग, विधानसभा विस्तारक सोहनलाल सहित अन्य नेतागण भी थे। उनके यहां पहुंचने पर भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, ऐलनाबाद के मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल तलवाडिया, पोहडका मंडल अध्यक्ष मनजीत धालीवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक रवि लढ़ा, जिला उपाध्यक्ष नरेश  कटारिया, जिला सचिव प्रताप सोलंकी व अन्य  कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट करके सम्मानित किया। अपने संबोधन में महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 'अबकी बार-400 पार' और 'फिर एक बार-मोदी सरकार' के नारे लगाते हैं। अगर इस बार सभी कार्यकर्ता मिलकर 400 पार के नारे को पूरा कर दें तो दुनिया भर में भारत माता की जय बसे ही जोरदार ढंग से गूंज उठेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसा शक्तिशाली देश बनकर उभरा है जो दो विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाकर अपने देशवासियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लाया था। भारत आज पूरी दुनिया में 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है और शीघ्र ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बढ़िया अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा ऐसा हम सबको उम्मीद और भरोसा है। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी संभव होगा जब केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां अभी तक अपने उम्मीदवार भी तय नहीं कर पाई है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इन लोकसभा चुनावों के लिए सभी 10 सीटों पर ना केवल अपने उम्मीदवारो को चुनाव मैदान में उतार दिया है बल्कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोलकर बाकायदा जोरदार ढंग से अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता भी जी जान से जुट जाए और सिरसा जिला में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को रिकॉर्ड मतों से जीता कर दिल्ली लोकसभा में भेजें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव जीतने के लिए किसी बड़े मंत्र की आवश्यकता नहीं है। बस अपने बूथ को जीत लो तो हम अपना चुनाव भी जीत लेंगे। जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर इसकी सेल्फी नमो ऐप पर अपलोड करें। उन्होंने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो दिनों के सिरसा प्रवास पर पहुंचेंगे। वे यहां कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे बात करेंगे। बाद में पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के आवास पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया का जलपान आयोजित किया गया। यहां पहुंचने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रविंद्र लढ़ा ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थूराम वर्मा, रमेश भादू, सुशील कम्बोज, रामेश्वर चालिया, महेंद्र वर्मा, टिकम चोटिया, राजीव वधवा, दीपक मेहता सहित अनेको कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram