आज सोने की कीमत सातवें आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी 500 रुपये लुढ़की, जानें अपने शहर का ताजा रेट
आज सोने की कीमत 20 मार्च 2024: शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। घर से निकलने से पहले चेक करें आज के सोने-चांदी के भाव।
सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव
सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमतें 110 रुपये बढ़कर 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 500 रुपये गिरकर 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. इससे पहले यह 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX (कमोडिटी बाजार) में हाजिर सोना 2,159 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की मजबूती दर्शाता है। हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 24.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 25.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। आज सुबह यही भावना है। बाजार खुलने के बाद कीमतें बदल सकती हैं। हम आपको समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे।
जानिए आज आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarats.com) के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव रहा। कीमतें इस प्रकार हैं:-(सोना, चांदी का आज का भाव हिंदी में)
सोने-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम, दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम, शाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999 65589
सोना 995 65326
सोना 916 60080
सोना 750 49192
सोना 585 38370
चांदी 999 73844 रुपए
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोने की कीमत इस प्रकार है? (है आज का का सोने का भाव) | शहरवार सोने की कीमत
शहर का नाम 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपये में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपये में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपये में)
चेन्नई 61,350 66,930 50,250
मुंबई 60,800 66,330 49,740
दिल्ली 60,950 66,480 49,870
कोलकाता 60,800 66,330 49,740
पटना 60,850 66,380 49,790
लखनऊ 60,950 66,480 49,870
अयोध्या 60,950 66,480 49,870
गुरूग्राम 60,950 66,480 49,870
गाजियाबाद 60,950 66,480 49,870
नोएडा 60,950 66,480 49,870
अहमदाबाद 60,850 66,380 49,790
जयपुर 60,950 66,480 49,870
चंडीगढ़ 60,950 66,480 49,870
भुवनेश्वर 60,800 66,330 49,740
सोने की वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों का आकार कम कर दिया, जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में सोना 68 रुपये की गिरावट के साथ 65,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति अनुबंध 68 रुपये या 0.1 प्रतिशत गिरकर 65,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 13,045 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की वायदा कीमतों में गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत गिरकर 2,159.10 डॉलर प्रति औंस पर था।
चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यापारियों ने अपने सौदों का आकार कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी 176 रुपये गिरकर 75,320 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी वाली चांदी 176 रुपये यानी 0.23 फीसदी गिरकर 75,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. 25,948 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.32 प्रतिशत टूटकर 25.19 डॉलर प्रति औंस रह गई।
.png)
