logo

Tourist Places in Haryana : मानसून सीजन में घूमने के लिए बेस्ट हैं हरियाणा के ये टॉप टूरिस्ट प्लेस, कम बजट में कर सकते हैं 'पैराडाइज' वॉक

Tourist Places in Haryana : These top tourist places in Haryana are best to visit during monsoon season, you can do 'paradise' walk in low budget
 
Tourist Places in Haryana :  मानसून सीजन में घूमने के लिए बेस्ट हैं हरियाणा के ये टॉप टूरिस्ट प्लेस, कम बजट में कर सकते हैं 'पैराडाइज' वॉक

मानसून का मौसम शुरू हो चुका है. गर्मी भी धीरे-धीरे कम होने लगी है और घूमने के लिए यह सबसे अच्छा मौसम है। क्योंकि इस मौसम में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड.

अगर आप हरियाणा या उसके आसपास के राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब में रहते हैं तो आज हम आपको उन टॉप टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम बजट में आपको कश्मीर जैसा मजा देंगे। अगर आप मानसून सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको हरियाणा की इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यहां कम बजट में आपका वीकेंड शानदार गुजरेगा।

सोहना का शिवकुंड और झील

हरियाणा का सोहना शहर दिल्ली से 64 किमी और गुड़गांव से 25 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप सोहना झील, दमदमा झील और शिवकुंड की सैर का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली के पास स्थित सोहना झील के शौकीनों और वॉटर गेम्स के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन जगह है।

पिंजौर गार्डन

पिंजोर गार्डन हरियाणा के पंचकुला में स्थित है। पिंजोर गार्डन को यादविन्द्रा गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। मुगल गार्डन शैली पर आधारित इस गार्डन का निर्माण पटियाला के राजवंश शासकों ने करवाया था।
यह उद्यान अम्बाला-शिमला रोड पर पिंजौर गांव में स्थित है। यह अत्यंत सुंदर एवं मनमोहक उद्यान है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप पंचकुला की इस शानदार जगह पर जा सकते हैं, इसके अलावा पंचकुला और आसपास के चंडीगढ़ शहर के खूबसूरत नजारों का भी आनंद ले सकते हैं।

धार्मिक स्थल कुरूक्षेत्र
अगर आप अपने बच्चों को धार्मिक स्तर पर ले जाना चाहते हैं तो हरियाणा के धार्मिक स्थल कुरूक्षेत्र की यात्रा करें। यह क्षेत्र महाभारत के केंद्र बिंदुओं में से एक है। इन्हीं पवित्र स्थानों में से एक स्थान मावा को जाता है। कुरूक्षेत्र के तीर्थ, कुंड और पवित्र मंदिर दर्शनीय हैं। यहां आप हरियाणवी संस्कृति के बारे में भी जानेंगे।

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

यह पार्क हरियाणा के गुरुग्राम से लगभग 15 किमी दूर सुल्तानपुर में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान दुनिया भर के पक्षी प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा स्थान है। यह पार्क एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन जगह है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">