logo

16 अप्रैल तक गिरफ्तार किसानों की रिहाई न होने पर रोकी जाएगी ट्रेनें: लखविंद्र सिंह

16 अप्रैल
XA
लखविंद्र सिंह

सिरसा। किसान आंदोलन-2 के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई को लेकर हरियाणा और पंजाब के अधिकारियों से किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत की।

प्रतिनिधिमंडल में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सुखजीत सिंह, अभिमन्यु कोहाड़, लखविंद्र सिंह, हरिकेश काब्रशा, जसविंद्र सिंह लोंगोवाल, अमरजीत सिंह मोहरी, अशोक बलहारा, जसवीर सिंह पीडी, सतनाम सिंह साहनी शामिल थे। किसान नेता लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि जेल में बंद किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर हरियाणा के अधिकारियों के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई है।

इससे पहले कल हमारी पंजाब के अधिकारियों से बातचीत थी। उन्होंने बताया कि हमने हरियाणा के अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी और बताया कि हमारे नौजवान गलत तरीके से गिरफ्तार किए गए हैं, उनकी तुरंत रिहाई की जाएग। औलख ने बताया कि हमारी बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई।

हरियाणा ने इस मामले में थोड़ा समय मांगा है, हम इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को 16 अप्रैल तक का सरकार को समय दिया गया है। अगर 16 अप्रैल तक गिरफ्तार किसानों की रिहाई नहीं हुई तो किसान अपना रेल रोको कार्यक्रम 17 तारीख से शुरू करेंगे। किसान नेता अनीश खटकड़, जो जेल में भूख हड़ताल पर है, उससे मिलने भी किसानों का प्रतिनिधि मंडल जायेगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">