गुटबाजी से परेशान राहुल गांधी लेंगे कठोर फैसले,शिकार करके दीवार पर लटका दो-राहुल गांधी
राहुल गांधी
Jun 26, 2024, 17:44 IST

गुटबाजी से परेशान राहुल गांधी लेंगे कठोर फैसले! शिकार करके दीवार पर लटका दो-राहुल गांधी
बैठक ख़त्म हो रही थी, चलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, गुटबाज़ी ख़त्म करो। महाराष्ट्र के एक नेता ने जवाब देते हुए कहा, कोई गुटबाज़ी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया, सुबह एक नेताओं का समूह आया था बोला कि वर्षा गायकवाड़ को हटाओ। फिर दूसरा समूह आया, बोला कि वर्षा गायकवाड़ को ही रहना चाहिए।
फिर दूसरे नेताओं का समूह आया कहा कि, नाना पटोले को हटाओ। फिर कुछ और नेता आए और कहा कि नाना पटोले को ही अध्यक्ष रहना चाहिए और आप लोग कहते हैं कि गुटबाज़ी नहीं है। वहीं मौजूद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्निथला को कहा, इन सब लोगों को बैठकर समझाइए और अगर नहीं मानते तो कुछ लोगों का शिकार करके दीवार पर लटका दीजिए।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">