logo

हिसार- बुडाना में दीवार गिरी, 4 बच्चों की मौत:आधी रात हादसा हुआ, 3 महीने की नवजात भी शामिल, भट्ठे में था परिवार

BREAKING NEWS 
xcxcxc
हिसार

BREAKING NEWS 

हिसार- बुडाना में दीवार गिरी, 4 बच्चों की मौत:आधी रात हादसा हुआ, 3 महीने की नवजात भी शामिल, भट्ठे में था परिवार 


 बुडाना में रात को सो रहे मजदूरों पर दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा आधी रात को हुआ जब मजदूर नित्यक्रिया के बाद आराम से सो रहे थे।


नारनौंद के बुडाना गांव में एक ईंट भट्ठे पर कई मजदूर काम करते हैं। रात को भट्ठे की चिमनी से जुड़ी दीवार गिर गई। इसमें मजदूरों के परिवार दब गए। मृतकों में 3 महीने की निशा, करीब 9 साल का सूरज, 9 साल का विवेक और 5 साल की नंदिनी शामिल हैं।

इस भट्ठे पर उत्तर प्रदेश के कई मजदूरों के परिवार काम करते हैं। इन दिनों भट्ठे पर ईंट बिछाने और चिमनी के पास खंभे लगाने का काम चल रहा है। मजदूर ओमप्रकाश ने बताया कि रात करीब 12 बजे करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now