किसानों को लेकर क्या बाेले युवा इनेलो जिला प्रधान
किसानों को लेकर क्या बाेले युवा इनेलो जिला प्रधान
युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से किसानों के साथ विश्वासघात करती आई है। हर बार किसानों से वायदा करती है और इसे पूरा करने
से मुकर जाती है। जारी बयान में कोटली ने कहा कि फसलों पर एमएसपी का कानून बनाए जाने की मांग को लेकर किसान फिर से आंदोलन की राह पर हैं।
सरकार ने एमएसपी कानून
बनाने का किसानों से वायदा किया था, मगर अब सरकार अपने वायदे से पीछे हट रही है। मजबूरन किसानों को अपने हक के लिए फिर से आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है।
कोटली ने
कहा कि संघर्ष की इस घड़ी में हर बार की तरह इनेलो किसानों के साथ है। युवा इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो किसानों की मांग का पुरजोर समर्थन करती है।
पार्टी किसानों की हर तरह से
मदद करने को तैयार है। कोटली ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की मांग को पूरा करने की बजाए आंदोलन को कुचलना चाहती है, पर इनेलो ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। उन्होंने कहा
कि शांतिपूर्ण ढ़ंग से अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे किसानों पर सरकार दमनचक्र चलाने का मन बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा एक बार फि
र उजागर हो गया है। कोटली ने कहा कि आंदोलनरत किसान जब भी मदद के लिए इनेलो को आवाज लगाएंगे, पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मदद करेंगे।