logo

नारी न्याय सम्मेलन में महिलाओं की होगी बढ़चढक़र भागीदारी: संतोष बैनीवाल

संतोष बैनीवाल
xa

नारी न्याय सम्मेलन में महिलाओं की होगी बढ़चढक़र भागीदारी: संतोष बैनीवाल


सिरसा। आगामी 29 जून को पंचकुला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में नारी न्याय चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव संतोष बैनीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा व प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस सुधा भारद्वाज भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। बैनीवाल ने बताया कि सिरसा से इस नारी न्याय सम्मेलन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैनीवाल ने बताया कि इस

अभियान के तहत सरकार की महिला विरोधी और महिलाओं के उत्पीडऩ मामलों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही महिलाओं के अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के न्याय के लिए लड़ाई जरूरी हो गई है। प्रदेश में बीते छह साल में महिलाओं के उत्पीडऩ बलात्कार, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नारी न्याय सम्मेलन से महिलाओं के अधिकारों के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">