logo

अबकी बार 400 पार के लक्ष्य में महिलाओं की होगी बड़ी भूमिका: डा. अशोक तंवर

देश व प्रदेश का नेतृत्व मजबूत, ये मजबूती बनी रहनी चाहिए: प्रियदर्शी
XZXZXZ
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बनाया स्वावलंबी: गायत्री

अबकी बार 400 पार के लक्ष्य में महिलाओं की होगी बड़ी भूमिका: तंवर
-देश व प्रदेश का नेतृत्व मजबूत, ये मजबूती बनी रहनी चाहिए: प्रियदर्शी
-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बनाया स्वावलंबी: गायत्री


सिरसा/रानियां, 7 मई। रानियां हलके के गांव धोतड़ में आयोजित विशाल जनसभा में भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने गांववासियों से समर्थन के अपील की और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां सभी वर्गांे का उत्थान किया तो वहीं महिलाओं को भी स्वाभिमानी बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा निर्धारित किए गए अबकी बार 400 पार के नारे में महिलाओं की बड़ी भूमिका होगी। जनसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा,

पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व चेयरमैन गुरदेव राही, सागर केहरवाला, बलवान जांगड़ा, डा. अमरजीत चानी, वेद प्रकाश लब्बू, रमेश सादेवाला, लूना राम खारियां, सुधीर खारियां, सुभाष खारियां, अमरीक सिंह राही, सरपंच निरंजन सिंह व पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी सहित अनेक पार्टी नेता मौजूद थे। ड्रोन दीदी बिमला सिंवर ने इस जनसभा का आयोजन किया। महिला प्रदेशाध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते इन दस सालों में महिलाओं का न केवल उत्थान किया अपितु इस वर्ग को स्वावलंबी बनाते हुए आत्मनिर्भर भी बनाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में नारी शक्ति सबसे अधिक मतदान कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का काम करेगी। वहीं प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने कहा कि हमें राष्ट्रहित में चुनाव लडऩा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाई, तीन तलाक खत्म की और रामलला को विधिवत तरीके से मंदिर में विराजित किया और

यह सब 500 सालों बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का नेतृत्व मजबूत है और आगे भी यह मजबूती बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भाजपा को फिर से सत्ता में लाना बेहद जरूरी है। जनसभा की आयोजक बिमला सिंवर ने कहा कि भाजपा ने नारी शक्ति का हमेशा मान बढ़ाया है। पंचायतों में महिलाओं की महती भूमिका सुनिश्चित करते हुए उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भी इसी भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दस सालों में 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई और अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है और ये लक्ष्य प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सत्ता संभालने पर ही पूरा होगा। 
प्रधानमंत्री मोदी ने देश का बढ़ाया मान: गोबिंद कांडा


भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने इस सभा को संबोधित करते हुए जहां डा. अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील की तो वहीं उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही देश का मान बढ़ाया। आज पूरे विश्व में भारत की एक विशेष पहचान बनी और इसका श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव साधारण चुनाव नहीं बल्कि देश के मान-सम्मान का चुनाव है और ये सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही बरकरार रह सकता है। 


ये थे मौजूद


इस मौके पर पूर्व सरपंच विनोद सहारण, राजकुमार गैणा, सुनील गोदारा, सुरेश मेहता, राजेंद्र थोरी, नत्थू सहारण, सरपंच सुभाष भूना, बाबा अमरनाथ, सुमीता, ड्रोन दीदी कविता, इलायची, सरिता सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी। इनके अलावा सुल्तानपुरिया में आयोजित जनसभा में सुमीता, परमजीत, बलजीत कौर, केहरवाला में रोशनी, मोनिका, बिंदु कौर, जोधपुरिया में सोमा, ड्रोन दीदी मैना, खारियां में सावित्री देवी, प्रियंका, चक्कां में मीना, ममता, भूना में शारदा, बणी में भीम, ओम सहित सुरेश सिंगला, भगवत मान, सुभाष सरपंच, विनोद, राजेंद्र मोहम्मदपुरिया, नत्थुराम, सुभाष, अमन गोदारा, मांगेराम, बलदेव, निर्मल, पदम रणमाल आदि लोग मौजूद थे।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram