रोजगार के नाम पर युवाओं से किया विश्वासघात: डा. सुशील इंदौरा
Betrayed the youth in the name of employment: Dr. Sushil Indora
चुनावी लाभ लेनेके लिए सरकार ने आनन-फानन में बिना आधार के करवा दी ज्वाइनिंग
सिरसा। पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांगे्रस नेता डा. सुशील इंदौरा ने हाल ही में सत्त्तासीन सरकार द्वारा युवाओं को रेवडिय़ों की मानिंद बांटी गई
नौकरियों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
जारी बयान में डा. इंदौरा ने कहा कि सरकार ने चुनावी लाभ लेने की योजना के तहत आनन-फानन में हजारों युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरियां देने का जो झुनझुना थमाया है, वो किसी के भी गले नहीं उतर पा रहा है।
पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा आचार संहित लगने से ठीक पहले रिजल्ट जारी कर इन नौकरियों में पद के लिए अनुभव को दरकिनार कर बिना आधार के ही तुरंत प्रभाव से ज्वाइनिंग भी करवा दी।
हजारों युवा ऐसे थे, जिन्हें उम्मीद नहीं थी कि सरकार इतना जल्दी सबकुछ करेगी, जिसके कारण वो ज्वाइनिंग करने से वंचित भी रह गए।
सरकार की इस जल्दबाजी में रोजगार की बाट जोहने वाला युवा उलझकर रह गया है। उसे नहीं पता कि किस आधार पर नौकरी पर रखा गया है।
उसे तो सिर्फ और सिर्फ इतना ही भान है कि उसे नौकरी मिल गई,
लेकिन सरकारी या प्राइवेट ये नहीं पता। पूर्व सांसद ने कहा कि अगर सरकार की मंशा युवाओं को रोजगार देने की होती तो 9 सालों में क्यों ये सब नहीं किया गया?
लाखों युवा बेरोजगारी की लाइन में खड़े हंै, लेकिन सरकार ने युवाओं के रोजगार की कोई इन 9 सालों में कोई व्यवस्था नहीं की।
धरातल पर काम करने की बजाय बयानबाजी से ही रोजगार की बातें सरकार व उसके नुमाइंदे करत रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा के युवाओं को नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था,
लेकिन उनका 75 प्रतिशत आरक्षण का कानून इतना कमजोर था कि वो कोर्ट में धराशायी हो गया।
उन्होंने हरियाणा में रिक्त पड़े पदों के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 71000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29000 पद खाली पड़े हैं।
इसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 9339, पशुपालन विभाग में 5738, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5073, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा
एवं अनुसंधान में 2867 पद रिक्त पड़े हैं। डा. इंदौरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्त्ता में आते ही रोजगार की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
.png)