केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:कई वर्कर्स हिरासत में; CM का इस्तीफा मांग रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई गई
AAP कार्यकर्ताओं
Mar 26, 2024, 16:25 IST
वाटर कैनन चलाई गई
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:कई वर्कर्स हिरासत में; CM का इस्तीफा मांग रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई गई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। AAP कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने पीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू की है।
इधर, भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली सचिवालय की तरफ जा रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकैडिंग तोड़ दी। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)