logo

पूर्व MLA दौलतपुरिया को हैकर ने दिया झटका, फेसबुक किया हैक

Hacker gave blow to former MLA Daulatpuria, Facebook hacked
MLA Daulatpuria, Facebook hacked

हरियाणा के फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का फेसबुक को हैक कर लिया है। बलवान सिंह दौलतपुरिया बीती देर रात से वे पेज का संचालन नहीं कर पा रहे, जिसके बाद उनकी टीम द्वारा फेसबुक को रिपोर्ट किया गया है। साथ ही आज साइबर पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया है। आज दोपहर उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये यह जानकारी सांझा की कि उनका पेज हैक हो गया है।

बलवान सिंह दौलतपुरिया ने  पोस्ट द्वारा बताया है कि उनका ऑफिशियल फेसबुक पेज बलवान सिंह दौलतपुरिया हैक हो चुका है। यदि उनके पेज से किसी तरह की पोस्ट व मैसेज आता है तो वह झूठा होगा। क्योंकि उनका पेज हैक हो चुका है । इसलिए किसी झांसे में न आएं। संदेह होने पर उनसे संपर्क करें।

वहीं पूर्व विधायक की टीम द्वारा बताया गया है कि देर रात 10:30 बजे से पेज चल नहीं रहा है। उनके पेज की प्रोफाइल में पॉलिटिशियन की जगह मीडिया/न्यूज कर दिया गया है और कुछ पोस्टें भी हटा दी गई हैं। इसके बाद उनके द्वारा फेसबुक को रिपोर्ट की गई है, साथ ही साइबर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

अब कांग्रेस में हैं

बलवान सिंह दौलतपुरिया 2014 से 2019 तक इनेलो से विधायक रह चुके  थे। 2019 चुनाव से पहले इनेलो छोड़ भाजपा में चले गए। इसके बाद वे किसान आंदोलन के दौरान भाजपा छोड़ अब कांग्रेस में आ गए थे।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram