logo

हिसार: देवीलाल घराने के तीन सदस्य होंगे आमने-सामने

हिसार:
ss
तीन सदस्य होंगे आमने-सामने

10 संसदीय सीटों में इस बार हिसार एवं कुरुक्षेत्र की सीटें हॉट बनती नजर आ रही हैं। हिसार संसदीय सीट से इंडियन नैशनल लोकदल ने तीन दिन पहले महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला को चुनावी समर में उतारा है। सुनैना चौ. देवीलाल के बेटे स्व. प्रताप चौटाला की पुत्रवधु हैं। उसी दिन ही भाजपा ने चौ. देवीलाल के बेटे रणजीत सिंह को उम्मीदवार बना दिया।

अब जजपा से नैना चौटाला के चुनाव लडऩे की चर्चाएं हैं। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के सियासी इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब किसी एक ही घराने के तीन सदस्य चुनाव में आमने-सामने होंगे। रणजीत सिंह इससे पहले भी 1998 में हिसार से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram