logo

JJP ने हिसार का प्रभारी बदला,युवाओं को भी मिलेगा मौका

JJP changed the charge of Hisar, youth will also get a chance
JJp Parti

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने जिलों के अध्यक्षों का तबादला किया है।  जिसमें जानकारी देते हुए बताया है कि कई जिलों के अध्यक्ष बदले गए हैं जिसमें कई नए चेहरे शामिल होंगे।  जेजेपी पार्टी में युवाओं को मुख्य तौर पर मौका दिया जाएगा।  जिससे पार्टी की मजबूती में और मदद मिलेगी। 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के गृह जिले अंबाला में दलबीर पूनिया को जेजेपी ने जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं भिवानी में जोगेंद्र बागनवाला, दादरी में नरेश द्वारका, फरीदाबाद में कृष्ण जाखड़, फतेहाबाद में रविंद्र सरपंच, गुरुग्राम में श्योचंद यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा हिसार में अमित बूरा, झज्जर में संजय कबलाना, जींद में कृष्ण राठी, कैथल में रणदीप कौल, करनाल में गुरदेव रंभा, कुरुक्षेत्र में कुलदीप जाखवाला, महेंद्रगढ़ में डॉ. मुनीष शर्मा, नूंह में एडवोकेट जावेद खान, पलवल में देवेंद्र सौरोत, पंचकूला में दिलबाग नैन, पानीपत में सुरेंद्र धौला, रोहतक में दलबीर भराण जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

हिसार का जिला प्रभारी बदला
जजपा की ओर से हिसार के जिला प्रभारी को बदल दिया गया है। नई लिस्ट में ताराचंद को जिला प्रभारी बनाया गया है। वहीं रेवाड़ी जिले में विजय पंच गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सिरसा में अशोक वर्मा, सोनीपत में राज सिंह दहिया और यमुनानगर में गुरविंद तेजली को जिले की

Click to join whatsapp chat click here to check telegram