logo

इस दीपावली पर करोड़पति बनने का आसान तरीका

दीपावली
cxcc
करोड़पति बनने का आसान तरीका

इस दीपावली पर करोड़पति बनने का आसान तरीका

पैसा किसे नहीं चाहिए। जिसके पास कम हैं, उसे भी। और जिसके पास ज्यादा है, उसे भी। आज के इस जेट युग में हर कोई पैसे के पीछे भागा जा रहा है। अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए उपायों को जरूर आजमाएं। ये उपाय आपको करोड़पति बना देंगे। त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। दीपावली की तैयारियां घरों में शुरू हो गई है। अगर आप भी इस दीपावली पर अपने घर में सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र द्वारा बताई गई ये मूर्तियां घर में अवश्य रखें। फिर देखिए आपके घर में पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। मां लक्ष्मी व कुबेर की आप पर अपार कृपा होगी। करोड़पति लोग अपने घरों में ये 7 खास मूर्तियां जरूर रखते हैं। आइए आपको भी बता देते हैं करोड़पति बनने का आसान सा उपाय:

गणपति जी की मूर्ति
अपने घर में गजानन गणपति महाराज की मूर्ति जरूर रखें। भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है और प्रथम देवता के रूप में उनकी पूजा की जाती है। हरेक मांगलिक कार्य की शुरूआत गणेश जी का नाम लेकर की जाती है। गणेश जी की मूर्ति घर में रखने से किसी भी काम में अड़चन नहीं आती।

देवी लक्ष्मी जी की मूर्ति
यदि आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो घर में मां लक्ष्मी जी की मूर्ति रखना ना भूलें। पौराणिक मान्यता के अनुसार देवी लक्ष्मी की मूर्ति को हमेशा विष्णु जी के साथ ही स्थापित किया जाता है मगर वास्तु शास्त्र कहता है कि लक्ष्मी जी की मूर्ति अकेले भी स्थापित की जा सकती है। खासतौर से कारोबार या तिजोरी के पास देवी लक्ष्मी जी की मूर्ति रखी जाती है। 

उल्लू की मूर्ति
उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है। कहते हैं कि घर में उल्लू की मूर्ति रखने पर मां लक्ष्मी की अपार कृपा रहती है। जो लोग करोड़पति होते हैं वो अधिकतर अपने घर में उल्लू की मूर्ति रखते हैं। उल्लू की मूर्ति रखने से व्यक्ति के पास जमीन जायदाद में बढ़ोतरी होती है और खूब पैसा आता है। 

पिरामिड
अगर आप एक नई आलीशान कोठी का सपना देख रहे हैं, तो भी आपको घर में क्रिस्टल या धातु का बना पिरामिड जरूर रखना चाहिए। पिरामिड रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पिरामिड रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसलिए इस दीवाली पर घर में पिरामिड लाना ना भूलें। ्र

कामधेनु गाय की मूर्ति


आप अगर जीवन में किसी भौतिक चीज को पाने की लालसा काफी समय से रख रहे हैं, तो आपको घर में कामधेनु गाय की मूर्ति भी जरूर रखनी चाहिए। कामधेनु गाय की मूर्ति घर पर रखने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

कछुए की मूर्ति


मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करोड़पति लोग घर में किसी भी धातु का बना कछुआ भी जरूर रखते हैं। भगवान विष्णु का दूसरा अवतार कूर्म अवतार था। देवी लक्ष्मी का वास भी वहीं होता है, जहां पर विष्णु जी विराजमान होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए की मूर्ति घर पर रखने से कामकाज बढ़ता है।

हाथी की मूर्ति
हाथी को धन, वैभव का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए लक्ष्मी जी की विशेष कृपा पाने के लिए घर में हाथी जरूर रखें। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हाथी पर होता है। घर में हाथी की मूर्ति रखने से ना केवल आमदनी बढ़ती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">