logo

ईश्वर हर पल साथ नहीं हो सकता था इसलिए मां बनाई: लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स

God Could Not Be With Us Every Moment So He Made Mothers: Lessons From Great Thinkers
whatsapp chat click here to check telegram
माँ

1. मुझे याद है मेरी मां की प्रार्थनाएं, वो हमेशा मेरे साथ रही हैं। - अब्राहम लिंकन

2. प्रेम मां से शुरू होता है और मां पर ही खत्म हो जाता है। - रॉबर्ट ब्राउनिंग

3. पिता से ज्यादा लगाव मां को अपने बच्चे से होता है, क्योंकि वो यह जानती है कि बच्चा उसकी ही कोख से जन्मा है। - अरस्तू

4. जो अपनी मां को खो देते हैं, वो दरअसल एक ऐसी पवित्र आत्मा खो देते हैं, जो हमेशा उनकी रखवाली करती थी, उन्हें दुआएं देती थी। - खलील जिब्रान

5. दुनिया में कोई आपकी मां की जगह नहीं ले सकता। आप सही हों या गलत, उनकी नजरों में आप हमेशा सही हैं। वो आपको छोटी बातों के लिए डांट सकती हैं, बड़ी बातों के लिए नहीं। - हैरी ट्रूमैन

6. ईश्वर हर जगह, हर पल आपके साथ नहीं हो सकता था। इसलिए उसने मां बनाई। - रूडयार्ड किपलिंग

7. मेरी मां कहती थीं अगर तुम सिपाही हो तो जनरल बन जाओगे, अगर तुम मॉन्क हो तो पोप बन जाओगे। मैं एक पेंटर था, तो मैं पिकासो बन गया। - पाब्लो पिकासो

8. जवानी ढल जाती है, प्रेम कम हो जाता है, दोस्तियां खत्म हो जाती हैं। लेकिन एक मां की उम्मीदें हमेशा कायम रहती हैं।- ओलिवर वेंडेल होम्स