हरियाणा की ताजा खबरें खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत, आंदोलनकारियों की बड़ी भीड़ जुटी
05 January 2025 Haryana News
आज की मुख्य खबरें
14 राज्यों में कोहरे का कहर, दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट पर 295 फ्लाइट्स लेट
देश के 14 राज्यों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 255 फ्लाइट्स लेट हुईं और 43 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। वहीं, कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 40 फ्लाइट्स लेट हुईं। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
हरियाणा में डीसी और एसपी अब गांवों में बिताएंगे रात
हरियाणा सरकार ने नया आदेश जारी किया है, जिसमें डीसी और एसपी को महीने में कम से कम एक रात गांव में बिताने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण समस्याओं को सुनना और तुरंत समाधान करना है। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है।
खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत, आंदोलनकारियों की बड़ी भीड़ जुटी
हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भूख हड़ताल पर हैं। महापंचायत में 80 से 90 हजार लोगों की भीड़ जुटी। किसान नेता ने कहा कि यह लड़ाई किसानों के हक के लिए है।
रेलवे में ग्रुप डी नौकरियों के लिए बड़ी छूट, 10वीं पास युवा करें आवेदन
भारतीय रेलवे ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप डी नौकरियों में आवेदन का मौका दिया है। अब आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य नहीं होगा। रेलवे बोर्ड ने 32,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू करने की घोषणा की है।
डाक विभाग की नई बीमा योजना, मात्र 565 रुपये में 10 लाख तक का लाभ
डाक विभाग ने नई बीमा योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत 565 रुपये सालाना प्रीमियम देकर 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। योजना 18 से 65 वर्ष तक के लोगों के लिए उपलब्ध है।
हरियाणा में शीतलहर और बारिश का अलर्ट
हरियाणा में लगातार चौथे दिन घने कोहरे की चादर छाई रही। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य हो गई। मौसम विभाग ने पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, 23 जनवरी तक करें आवेदन
एसबीआई ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 है।
गेंहू और सरसों के ताजा मंडी भाव
हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में गेंहू और सरसों के भाव में तेजी देखी गई है। करनाल मंडी में गेंहू का भाव 2560 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि जयपुर मंडी में सरसों का भाव 6425 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा।
साइंटिस्ट डॉक्टर राजगोपाल चिदंबरम का निधन
पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉक्टर राजगोपाल चिदंबरम का निधन हो गया। उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाई थी।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पुष्प मेले का आयोजन
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पुष्प मेले का आयोजन किया गया। इसमें 100 प्रकार के पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई। आज मेले का अंतिम दिन है।
एलन मस्क की स्टारलिंक सेवा भारत में जल्द होगी लॉन्च
एलन मस्क की स्टारलिंक सेवा जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। इसके जरिए बिना नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज करना संभव होगा।
श्री खाटू श्याम मंदिर के कपाट बंद
खाटू श्याम भक्तों के लिए सूचना है कि 6 जनवरी रात 9:30 बजे से लेकर 7 जनवरी शाम 5 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे।