logo

महज 22 साल की उम्र में IAS बनी अनन्या सिंह लड़की, पहले प्रयास में हासिल की 51वीं रैंक

story

UPSC की परीक्षा दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में गिनी जाती है। लोग सालों साल मेहनत करते है लेकिन फिर भी परीक्षा पास नहीं कर पाते। लेकिन जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेता है उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर IAS, IPS, IFS आदि पद अलॉट किए जाते हैं। 

story
आज हम आपको एक ऐसी लड़की की सफलता की कहानी बता रहें है जिसे प्रेरित होकर आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं आईएएस अनन्या सिंह कि जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी।

story
फिलहाल अनन्या पश्चिम बंगाल कैडर में तैनात हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार रही हैं। आईएएस अनन्या सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से की। 10वीं की संयुक्त परीक्षा में उन्होंने 96% और 12वीं में 98.2% अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद अनन्या ने 2018 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से अर्थशास्त्र में ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 

story
जब अनन्या सिंह अपने स्नातक के अंतिम वर्ष में थी तभी उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। क्योंकि वो बचपन से आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए अनन्या रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी। अनन्या सिंह ने अपनी पढ़ाई का 6 घंटे का शेड्यूल बनाया हुआ था। 
साल 2019 की यूपीएससी परीक्षा में उन्हें 51वीं रैंक हासिल की। आईएएस अनन्या सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">