logo

UPSC IAS : खूबसूरती ऐसी कि हर कोई कहता है ब्यूटी बिद ब्रेन, छठे प्रयास में क्रेक किया यूपीएससी एग्जाम

whatsapp chat click here to check telegram
UPSC IAS

IAS Priyanka Goel : UPSC की परीक्षा को दुनिया की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसे पास करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन इसे पास केवल चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं। क्योकि इसे पास करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है। 

इसके साथ ही लगभग हर विषय का ज्ञान होना भी जरूरी है। इस परीक्षा को पास करने वालों में दिल्ली की रहने वाली प्रियंका गोयल का भी नाम शामिल है। जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद इसमें सफलता पाई।

 बता दें प्रियंका गोयल ने अपने छठे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 क्लियर की है। उनकी रैंक 369वीं रहीं। 

 वहीं यूपीएससी की यात्रा के दौरान क्या-क्या गलतियां हुईं इसके बारे में विस्तार से ज़िक्र  किया है। इस पर प्रियंका गोयल ने कहा कि पहले प्रयास में उन्हें सिलेबस और सही किताबों की भी खास जानकारी नहीं पता थी। 

UPSC IAS

 पहले, दूसरे प्रयास में वह प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं। तीसरे में वह मेन्स नहीं पास कर पाईं। चौथे और पांचवें अटेम्प्ट में प्रीलिम्स तक क्रैक नहीं हो सका। छठे प्रयास में वह कहीं नहीं रुकीं।

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि स्कूल लाइफ में उनका लक्ष्य एक टीचर बनने का था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि डांस सीखना उनकी हॉबी रही है। स्कूल टाइम में वह सीखा करती थीं।

UPSC IAS

 वह अपनी कॉमर्स की टीचर से काफी प्रेरित थीं। सिविल सर्विसेज के बारे में उन्हें कोई आइडिया नहीं था।

 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रियंका गोयल का ऑप्शनल विषय पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन था। इसमें उन्होंने 292 मार्क्स हासिल किए। 

 प्रियंका की कहानी कई सालों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को यह बताती है कि इस राह पर धैर्य, लगातार मेहनत, लगन, खुद पर भरोसा रखने की कितनी जरूरत होती है।

 दिल्ली की प्रियंका गोयल की स्कूलिंग महाराजा अंग्रसेन पब्लिक स्कूल पीतम पुरा से हुई। इसके बाद उन्होंने डीयू के केशव महाविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

यूपीएससी अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए प्रियंका ने कहा कि कोचिंग संस्थान सिर्फ आपको गाइड करते हैं। 

ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप आप सेल्फ स्टडी से नहीं कर सकते। वो बहुत कुछ अलग से नहीं कराते जो आप खुद नहीं कर सकते।

 प्रियंका ने सात साल तक यूपीएससी की तैयारी की। उनके दिमाग में कई बार ऐसे ख्याल आए कि कहीं इस लाइन में आकर कोई गलती तो नहीं कर दी।

 प्रियंका गोयल ने कहा कि तैयारी के दौरान मैंने बहुत सी किताबों से एक्सपेरिमेंट किए जो कि मेरी गलती थी। इसमें समय बहुत चला गया था।

आईएसएस ऑफिसर प्रियंका गोयल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है।  इंस्टाग्राम पर इनके हजारों में फोलोवर्स हैं।