भोजपुरी वीडियो: आम्रपाली दुबे के हरे दुपट्टे पर फिदा हुए खेसारी लाल यादव, पार्क में किया रोमांस
भोजपुरी वीडियो: भोजपुरी सिनेमा आजकल काफी लोकप्रिय हो गया है और यहां के सितारे भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव और निरहुआ तक का नाम शामिल है. भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों से लेकर फिल्मों तक को काफी पसंद किया जाता है. आज के समय में ऐसी कोई पार्टी या शादी नहीं होती जहां भोजपुरी गाने न बजते हों. इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा न सिर्फ बिहार और यूपी में बल्कि देश-विदेश में भी सुर्खियों में आ गया है. भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं.
आप अक्सर यूट्यूब पर देख सकते हैं कि भोजपुरी के नए से लेकर पुराने गाने वायरल हो रहे हैं. अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का एक बेहतरीन गाना वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं.वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे दोनों पार्क में रोमांस कर रहे हैं. यह भोजपुरी गाना फिल्म 'डोली सजा के रखना' से लिया गया है गाने का नाम है 'हरियारकी ओढ़निया' आम्रपाली दुबे को बेहद प्यारा हरा सूट पहने देखा जा सकता है.
आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए गए इस गाने को एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 64 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार बढ़ रहा है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है.
.png)