logo

चाणक्य नीति: रोजाना सुबह उठते ही करें ये 5 काम,बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

चाणक्य नीति:
xzas123
बिगड़े काम

चाणक्य नीति: क्या आप भी लंबे समय से पैसों की कमी से जूझ रहे हैं? क्या आपकी भी सेहत अच्छी नहीं है? क्या आपके घर में हर समय परेशानी का माहौल रहता है? अगर हां, तो आज हम आपको ऐसे 5 उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से आपके जीवन में आने वाली परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

चाणक्‍य नीति: आचार्य चाणक्‍य सर्वश्रेष्ठ ऋषि थे। उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव से 'चाणक्य नीति शास्त्र' लिखा था, जिसमें उन्होंने जीवन से जुड़े लगभग हर छोटे-बड़े पहलू के बारे में विस्तार से बताया है।

आज हम आपको चाणक्य नीति शास्त्र में लिखे उन पांच उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप नियमित रूप से करते हैं तो आपके जीवन में परेशानियां कम होने लगेंगी। साथ ही सभी देवी-देवता आपसे प्रसन्न होंगे, जिससे आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। साथ ही आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं उन 5 उपायों के बारे में.


ब्रह्ममुहूर्त में उठना चाहिए


चाणक्य के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही उनके शरीर में सकारात्मकता का संचार होता है। दरअसल, इस समय सभी सकारात्मक ऊर्जाएं अपने चरम पर होती हैं, इसलिए जो भी व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में जो कुछ भी करता है, उसे उसका फल मिलता है।

भगवान के नाम का स्मरण करें


चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को सुबह उठते ही भगवान का नाम लेना चाहिए। इससे उसे सकारात्मक महसूस होता है। साथ ही पूरे दिन उनके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

सूर्य देव को जल अर्पित करें


आचार्य चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति को रोजाना स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है तो उसके लिए सफल होना आसान हो जाता है। साथ ही सभी देवी-देवता उससे प्रसन्न रहते हैं, जिससे उसे जीवन में कभी धान की कमी नहीं होती।

व्यायाम


आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए और रोजाना व्यायाम करना चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहती है और सेहतमंद रहने वाले व्यक्ति को दिनभर थकान और कमजोरी की समस्या नहीं होती है।

अपने माता-पिता का सम्मान करें


आचार्य चाणक्य ने कहा है कि हर व्यक्ति को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान करता है उस पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा जिस घर में बड़ों का सम्मान किया जाता है वहां सभी देवी-देवताओं का वास होता है।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram