logo

जिला नगर योजनाकार ने शहर रतिया के सुनयोजित विकास के लिए तैयार किया वर्ष 2041 तक का मास्टर प्लान

District city planner has prepared a master plan till the year 2041 for the planned development of Ratia city.
 
जिला नगर योजनाकार ने शहर रतिया के सुनयोजित विकास के लिए तैयार किया वर्ष 2041 तक का मास्टर प्लान
-उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय एवं जिला प्लानिंग कमेटी की बैठक
 
फतेहाबाद, 14 मार्च। उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में जिला नगर योजनकार विभाग की जिला स्तरीय एवं जिला प्लानिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा रतिया शहर के सुनयोजित विकास के लिये वर्ष 2041 तक तैयार किए गए मास्टर प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त राहुल नरवाल ने विभाग द्वारा तैयार किये गये प्लान पर सभी अधिकारियों व प्लानिंग कमेटी के सरकार द्वारा नामित सदस्यों से सुझाव मांगे गये। सभी सदस्यों द्वारा तैयार किये गये प्लान पर मामूली संशोधन उपरान्त स्वीकृति प्रदान की गई तथा तैयार किया गया प्लान सरकार को भेजने की सहमति प्रकट की गई।
बैठक के दौरान जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त राहुल नरवाल को बताया कि रतिया शहर के 2041 तक के तैयार किये गये प्लान में शहर को कुल 17 सैक्टरों में विभाजित किया गया जिसका एरिया 3996 एकड़ प्रस्तावित है। जिसमें 1604 एकड़ भूमि में रिहायशी सैक्टर 1 पार्ट, 2, 5 पार्ट, 6 पार्ट,  9, 10, 11, 13 व 15, 304 एकड़ भूमि को कामर्शियल दर्शाते हुए सैक्टर 5 पार्ट, 6 पार्ट व 16 आरक्षित किये गये हैैं। उद्योग लगाने एवं वेयर हाउस बनाने के लिये 660 एकड़ भूमि सैक्टर 4, 7 व 8 आरक्षित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त पब्लिक यूटिलिटी जैसे कि अतिरिक्त वाटर वर्कस बनाने व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट इत्यादि बनाने के लिये सैक्टर 14 पार्ट एवं सैक्टर 17 आरक्षित किये गये हैं। शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट जोन बनाने हेतू सैक्टर 3 पार्ट एवं सैक्टर 6 पार्ट बनाये गये हैं जिसकी भूमि 502 एकड़ है।
उन्होंने बताया कि सरकारी भवनों, स्कूल व कॉलेज, अस्पताल व मेडिकल कॉलेज व कोर्ट काम्पलेक्स, पुलिस लाइन इत्यादि बनाने हेतू सैक्टर 3 पार्ट व सैक्टर 14 पार्ट में 232 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। इसके अतिरिक्त सैक्टर 1 पार्ट, 14 पार्ट एवं 6 पार्ट को खुले स्थान में ग्रीन बैल्ट एवं टाउन पार्क तथा पैट्रोल पम्प बनाने के लिये 561 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। फतेहाबाद रोड के साथ लगने वाले सैक्टर 9, 8, 7, 3 व 2 के साथ एक पैराफैरी रोड दर्शाया गया है जो कि भविष्य में टोहाना रोड तक बाइपास का काम करेगा। इसके अतिरिक्त टोहाना रोड से पडऩे वाले सैक्टर 2, सैक्टर 1 व घग्गर नदी के साथ विद्यमान बनाये गये रोड को चौड़ा करते हुए बुढलाडा रोड तक पैराफैरी रोड प्रस्तावित किया गया है, जो कि एक बांध के रूप में काम करेगा। जिससे शहर में आने वाली बाढ़ इत्यादि से बचाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त बुढलाडा रोड से सैक्टर 13, 17, 16, 15, 14, 11, 10 तक रतिया शहर के पश्चिम दिशा में एक पैराफैरी रोड भी दर्शाया गया है, जिसके बनने से भी शहर का यातायात सुचारू रहेगा तथा बाढ़ आपदा से भी शहर का बचाव रहेगा।
इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, रतिया एसडीएम जगदीश चंद्र, डीएमसी संजय बिश्रोई, संपदा अधिकारी राजेश कोथ, डीटीपी गुंजन वर्मा, डीडीपीओ रविंद्र दलाल, जिप वाइस चेयरपर्सन कैलाशो रानी, जीएम रोडवेज अजय दलाल, एक्सईएन केसी कंबोज, देवेंद्र सिंह, पीओ जगदीश, डीएसओ राजबाला, जीएम डीआईसी जीसी लांग्या, एमएसएमई सहायक निदेशक गुरप्रताप सिंह, एनएसएआई से एसडीओ सलमान हसील, आरएफओ यशवीर सिंह, राम प्रसाद, प्रदूषण कंट्रोल ब्यूरो हिसार से क्षेत्रीय अधिकारी विनोद बाल्यान, नपा सचिव पंकज जून, पार्षद रमेश, गौरव शर्मा, गगन, रामनिवास, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, महेश आदि मौजूद रहे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">