logo

हरियाणा में साढ़े 9 वर्षों में स्थापित हुआ सुशासन: डा. अशोक तंवर

-सिरसा सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल: निताशा राकेश सिहाग
 
हरियाणा में साढ़े 9 वर्षों में स्थापित हुआ सुशासन: डा. अशोक तंवर
- भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर की जनसभाओं में उमड़ रही है भीड़: वेद फूलां
 
-सिरसा, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली व डबवाली में बैठकों का हुआ आयोजन
सिरसा, 4 अप्रैल।  सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने कहा है कि 2014 से पहले सामाजिक सुरक्षा पैंशन 1 हजार रुपए थी और भाजपा ने इसे तीन गुणा करते हुए 3 हजार रुपए किया है। डा. अशोक तंवर वीरवार को एफ. ब्लॉक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के लोकसभा प्रभारी वेद फूलां, जिला महासचिव सतीश जग्गा, श्याम बजाज, प्रमोद कम्बोज, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भावना शर्मा एडवोकेट,  जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, विजय सेठी, नरेश कटारिया, सुनील बामनिया, जगत कक्कड़, ललित छिम्पा, नीतिश महेंद्रु, नछत्र सिंह, सुनील बहल, भूपेश मेहता, भोजराज गुज्जर, बंसी छाबड़ा, अजय शेरपुरा, विष्णु शर्मा, वेद फुटेला, कर्ण दुग्गल, सदानंद टांक, जगबीर जोगनखेड़ा, रवि मेहला, रमन सर्राफ, सिंकदर खट्टर, रामस्वरूप नैन व अजय गोदारा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इसी तरह से ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली व रानियां में भी बैठकों का आयोजन किया गया और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 6 अप्रैल एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के 7 अप्रैल को सिरसा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डा. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में 27 लाख परिवारों को हर माह 5 किलोग्राम मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। 45 लाख परिवारों ने 397 सेवाओं का ऑनलाइन लाभ लिया है। 2014 में लिंगानुपात 871 था जो अब सुधरकर 933 हो गया है। भाजपा सरकार ने 5 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को टेबलेट्स दिए हैं। 19 लाख 50 हजार किसानों को 4645 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है और हरियाणा देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां किसानों की 14 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। प्रधानमंत्री स्वामीत्व योजना के अंतर्गत 25 लाख परिवारों को उनके मकान एवं जमीन का मालिकाना हक दिया गया है। डा. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल मुख्य रूप से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ जन कल्याण के कार्य में लगी है। उन्होंने सरकार की ओर से किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुट जाएं। जनता फिर से देश में भाजपा सरकार चाहती है। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बुलंद इरादों व हौंसलों से पाकिस्तान सरीखे देशों को कड़ा सबक सिखाया है। भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाया। उन्होंने कहा कि अब भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा उम्मीदवार डा. अशोक तंवर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन देश की जागरूक जनता भाजपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए आतुर है।
जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने पदाधिकारियों को सौंपे कार्य
वहीं पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 6 अप्रैल के कार्यक्रम बाबत जानकारी देने के साथ ही सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव निमित्त महत्वपूर्ण काम सौंपे। निताशा सिहाग ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। हम सभी को तीसरी बार नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और अशोक तंवर को भारी मतों से विजयी बनाना है। सिहाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई डगर पर चला है। जनता को मिलने वाली सुविधाएं अब डिजिटल माध्यम से सीधे खाते में पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री रहे मनोहरलाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश के हर वर्ग को फायदा मिला। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अपने अनुभव से प्रदेश को नए आयाम देंगे। जिला प्रभारी वेद फूलां ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को जगह-जगह आयोजित जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ व लोगों का उत्साह नजर आ रहा है, उस हिसाब से देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और हरियाणा की दस की दस सीटें भाजपा के खाते में आएंगी।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram