Google Search Fact: सर्च इंजन गूगल पर ये चीजें सर्च करना आपको भेज सकता है जेल, यहां जान लें पूरी जानकारी
Google Search Fact: आजकल हम कुछ भी सर्च करने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है. हम आज आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आप भी अगली बार Google Search को इस्तेमाल करने से पहले कई बार सोचेंगे. गूगल पर कुछ भी सर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है. गूगल पर कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सर्च करने से आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है.आइए जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में....
भूल से भी सर्च न करें ये चीज
अगर आप गूगल सर्च की मदद से इंटरनेट पर बम कैसे बनाया जाता है, इस बात का तरीका खोज रहे हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. ऐसा कुछ भी सर्च करने पर आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं और आपके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है.
अश्लील कंटेंट सर्च न करें
वैसे तो भारत में अश्लील वीडियो दिखाने वाली साइट्स ब्लॉक हैं, लेकिन गूगल सर्च की मदद से अश्लील कंटेंट को खोजना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है. आपकी ये एक छोटी गलती आपको जेल की हवा खिला सकती है.
ये भी दें ध्यान
फिल्म पाइरेसी एक अपराध है, गूगल सर्च का सहारा लेकर अगर आप पाइरेसी से जुड़ी चीजें खोजते हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. इंडिया में फिल्म पाइरेसी गैर कानूनी है, ऐसे में गूगल पर ऐसा कुछ भी सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है. आपको जेल या जुर्माना या जेल और जुर्माना भरना पड़ सकता है.
ऊपर बताई गई केवल यही तीन चीजें नहीं है जिन्हें गूगल पर सर्च करना भारी पड़ सकता है, इसके अलावा और भी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें सर्च करने पर आप सीधे जेल पहुंच सकते हैं. ऐसे में अगली बार Google Search का इस्तेमाल करने से पहले 100 बार सोचिएगा.
.png)