logo

Haryana News Sirsa प्रो दीप्ति धर्माणी बनी बंसी लाल यूनिवर्सिटी की कुलपति

Haryana News Sirsa Prof Deepti Dharmani becomes Vice Chancellor of Bansi Lal University
Haryana News Sirsa Prof Deepti Dharmani becomes Vice Chancellor of Bansi Lal University
सिरसा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को प्रोफ़ेसर दीप्ती धर्माणी को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की कुलपति के पद पर नियुक्त किया। राज्यपाल कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रो. दीप्ति धर्माणी को तीन वर्ष के लिए नियुक्ति प्रदान की गई है।
बता दें कि प्रो. दीप्ति धर्माणी सिरसा के चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक रही हैं। इस दौरान उन्होंने विभाग की चेयरपर्सन का भी कार्यभार संभाला। सीडीएलयू में आने से पहले शहर के सीएमके कॉलेज में भी प्रो. दीप्ति धर्माणी सेवाएं दे चुकी है। सीडीएलयू में नियुक्ति के दौरान प्रो. दीप्ति धर्माणी कार्यकारी परिषद, शैक्षणिक परिषद, यूनिवर्सिटी कोर्ट और दाखिला कमेटी की भी सदस्य रही। इसके अलावा यूजीबीओएस, पीजीबीओएस की भी डीन और कन्वीनर रही। डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स, डीन ऑफ ह्यूमैनिटीज, डीन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी, डीन ऑफ एजुकेशन, डीन ऑफ सोशल साइंस भी रही। प्रो. दीप्ति धर्माणी अंग्रेजी विभाग, पत्रकारिता विभाग, एनर्जी विभाग, हिंदी, संस्कृत और पंजाबी विभाग, लोक प्रशासन विभाग, म्यूजिक विभाग, इतिहास विभाग और भूगोल विभाग की भी चेयरपर्सन का कार्यभार देख चुकी हैं। इतना ही नहीं सीडीएलयू आईक्यूएसी की सदस्य भी रही और सेंट्रल परचेज कमेटी, एनएसएस कोर्डिनेट, कोर्स कोर्डिनेटर, यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग भी रह चुकी हैं। प्रो. दीप्प्ति धर्माणी 4 पुस्तकें प्रकाशित कर चुकी हैं। 27 रिसर्च पेपर छाप चुकी हैं। इसके अलावा 9 शोधार्थियों को पीएचडी करवा चुकी हैं। इसके अलावा 30 से ज्यादा शोधार्थियों को एमफिल भी करवा चुकी हैं। यहां बता दें कि प्रो. दीप्ति धर्माणी के रूप में प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है जबकि किसी विश्वविद्यालय (महिला विश्विवद्यालय को छोड़कर) में महिला कुलपति की नियुक्ति हुई है। सिरसा से इस स्तर पर पहुँचने वाली पहली शिक्षिका हैं।
—------
प्रो. धर्माणी का शैक्षणिक करियर
प्रो धर्माणी की शिक्षा दीक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातक से लेकर पीएचडी तक हुई है। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से पोस्ट डॉक्टरल की उपाधि हासिल की। प्रो दीप्ती धर्माणी को लगभग 39 वर्ष का शैक्षिक, रिसर्च एवं प्रशासनिक अनुभव है जिसमें वे 1983 में आदर्श महाविद्यालय भिवानी में प्राध्यापक, सीएमके महिला महाविद्यालय सिरसा प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दी।
प्रो धर्माणी चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा, जेसी बोस विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद एवं दीन बंधु छोटूराम विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय मुरथल की कार्यकारी परिषद के सदस्य रही है। वे केंदीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा की शैक्षणिक परिषद के सदस्य रही। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की कोर्ट की सदस्य भी रही। इसके अतितिक्त प्रो धर्माणी हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों के यूजी बिओएस, पीजी बिओएस, डीआरसी एवं ओडिनेंस कमेटी तथा सलेक्शन कमेटी, इंस्पेक्शन कमेटी इत्यादि में सदस्य रही है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">