अपनी समस्याओं का परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर हल करें : विष्णु दत्त
Solve your problems by sitting with family members: Vishnu Dutt
Updated: Mar 27, 2024, 14:44 IST
सिरसा। स्वयंसेवी संस्था निष्ठा द्वारा चत्तगढ़पट्टी स्थित आनंद विहार में आमजन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के प्रधान विष्णु दत्त ने पारिवारिक जागरूकता के बारे में कहा कि हमें परिवार के सदस्यों के साथ मिल जुलकर उनकी छोटी सी छोटी समस्या का हल करना चाहिए। परिवार के अंदर एकजुटता होना सबसे जरूरी है क्योंकि एकजुटता से ही परिवार के सदस्यों की तरक्की संभव है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ धार्मिक कार्यों में भी परिवार के सदस्यों की भागीदारी होना चाहिए।
समाजसेवी अनिल कुमार ने सामाजिक जागरूकता पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम परिवाराें के समूह को समाज मानते हैं। एक व्यक्ति के विकास, तरक्की व जरूरत के लिए समाज का बहुत महत्व है। समाज के लोग आपस में मिलकर बहुत सी समस्याओं का हल अपने स्तर पर कर लेते हैं। जैसे शिक्षा, उपचार, यातायात के साधन व सुरक्षा संबंधी जरूरतों को हम समाज में रहकर पूरा कर सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों ने सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर बलजीत सिंह, मांगेराम, गोबिंद, मुकेश, स्नेहा, आशा आदि मौजूद रहे।

WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)