कभी लंदन की वादियों में तो कभी सड़कों पर, सर्दी में आम्रपाली और निरहुआ का रोमांस देख दर्शकों का मन मोह लिया
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक माना जाता है। इनकी जोड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शक हमेशा उत्सुक रहते हैं.
निरहुआ और आम्रपाली के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इस जोड़ी ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ये जोड़ी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है.
निरहुआ और आम्रपाली की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
भोजपुरी गाना 'गोरी तोहर कमर लचकउवा' एक बार फिर वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ लंदन की सड़कों और खेतों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
इस गाने के वीडियो में आम्रपाली अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस आम्रपाली साड़ी और शूट में नहीं बल्कि गाउन पहने नजर आ रही हैं. गाने में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है.
गाने में दोनों को लंदन की सड़कों पर डांस करते हुए दिखाया गया है।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माए गए इस गाने को यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर शेयर किया गया है. गाने को अब तक 4,607,097 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ये गाना काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
निरहुआ और आम्रपाली का यह वीडियो देखकर फैन्स काफी खुश हैं. फैन्स दोनों स्टार्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह गाना भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' का है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट रही थी.
फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' के गाने को खुद निरहुआ और इंदु सोनाली ने गाया है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।
.png)