logo

Cricketer Sanjay bangar: Aryan से Anaya बने फेमस क्रिकेटर Sanjay Bangar के बेटे

Sanjay Bangar
Cricketer Sanjay bangar: Aryan से Anaya बने फेमस क्रिकेटर Sanjay Bangar के बेटे​​​​​​​
भारतीय क्रिकेटर का बेटा

Cricketer Sanjay bangar: लडक़े से लडक़ी बन गया इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बेटा

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय बागड़ के बेटे आर्यन इन दिनों खासी सुर्खियों में हैं। इसका कारण यह है कि आर्यन ने अपना लिंग चेंज करवा लिया है। आर्यन से उन्होंने अपना नाम 

अनाया रख लिया है। लडक़े से लडक़ी बनने पर आर्यन बेहद खुश है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस जर्नी को गर्व के साथ शेयर किया है। बता दें कि आर्यन बांगड़ ने करीब 10 महीने पहले हार्मोनल रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई थी। 

उन्होंने अपने जीवन में आए इस परिवर्तन यात्रा को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आर्यन उर्फ अनाया ने लिखा कि प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का मेरा सफर समर्पण, त्याग और खुशियों से भरा हुआ है। मैदान पर सुबह जल्दी पहुंचने से लेकर दूसरों की आलोचनाओं और संदेह का सामना करने तक, मुझे हर कदम पर मजबूत बने रहने की जरूरत थी। मगर खेल के अलावा भी मेरा एक और सफर था, वह सफर था खुद को पहचानने का। 

इस रास्ते में मैंने अनेक चुनौतियों का डटकर सामना किया। आर्यन ने कहा कि मुझे अपनी असली पहचान को समझने के लिए कई कठिन फैसले लेने पड़े। आर्यन की धोनी व विराट सहित अनेक क्रिकेट हस्तियों के साथ तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now