पूरी धरती पर केवल एक इंसान को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय, इंस्टाग्राम पर हैं 14 लाख से ज्यादा फैन्स

पूरी धरती पर केवल एक इंसान को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय, इंस्टाग्राम पर हैं 14 लाख से ज्यादा फैन्स
ऐश्वर्या राय बच्चन बीते दिनों से अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों दोनों के तलाक की अफवाहें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
अपनी लाजवाब खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के दम पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हैं और 14 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम पर केवल 1 इंसान को फॉलो करती हैं। जी हां, केवल एक । यह एक इंसान कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन हैं।
ऐश्वर्या राय को इंस्टाग्राम पर 14.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या इस पूरी धरती पर केवल अपने पति अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय अपने पति के साथ कई तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं▪️