logo

चाणक्‍य नीति: ऐसी लड़की से भूलकर भी शादी न करें, जिंदगी बर्बाद हो जाएगी

चाणक्‍य नीति
AA
जिंदगी बर्बाद हो जाएगी

नई दिल्ली: चाणक्य नीति हमें यह भी बताती है कि पिता, पुत्र, पुत्री, पत्नी और मित्र कैसे बनें। चाणक्य नीति हमें बताती है कि व्यक्ति को ऐसी कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए जिससे उसका पूरा जीवन बर्बाद हो सकता है।

आचार्य चाणक्‍य ने चाणक्‍य नीति में कहा है कि व्यक्ति को अनुशासन प्रिय स्त्री से ही विवाह करना चाहिए। यदि स्त्री असंस्कारी है तो वह सब कुछ नष्ट कर देगी। एक अनुशासनहीन महिला अपने पति और उसके परिवार का जीवन बर्बाद कर देती है। असंस्कारी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार यदि कोई व्यक्ति संस्कारी स्त्री से विवाह करता है तो वह अपने पति के घर को स्वर्ग बना देती है। एक संस्कारी महिला अपने पति के साथ-साथ उसके पूरे परिवार का भी ख्याल रखती है। वह अनावश्यक वाद-विवाद नहीं करती और अपने पति तथा उसके रिश्तेदारों से कठोर बात नहीं करती।

आचार्य चाणक्‍य ने चाणक्‍य नीति में कहा है कि स्‍त्री की सुंदरता, रूप-रंग ही सब कुछ नहीं होता है। अगर कोई पुरुष किसी महिला से सिर्फ उसकी सुंदरता के कारण शादी करता है, तो उससे बड़ा मूर्ख इस पूरी दुनिया में कोई नहीं है। पुरुष को स्त्री के गुणों को ध्यान में रखकर विवाह करना चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार पुरुष को किसी स्त्री से उसकी सुंदरता के बारे में नहीं बल्कि उसके स्वभाव, रीति-रिवाज, लक्षण, गुण-दोष के बारे में जानकर विवाह करना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई स्त्री दिखने में सुंदर नहीं है, लेकिन उसका चरित्र अच्छा है तो उससे विवाह कर लेना चाहिए। ऐसी स्त्री पुरुष का भविष्य सुखमय बनाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now