वरना यह महिला बच्चे के साथ ओटू हैड में लगा देती छंलाग जानिए कैसी बची जान

वरना यह महिला बच्चे के साथ ओटू हैड में लगा देती छंलाग जानिए कैसी बची जान
हरियाणा विधानसभा क्षेत्र के रानियां स्थित ओटू वीयर में घग्गर नदी में अपने 5 वर्षीय बच्चे सहित कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने वाले महिला को वीयर पर कार्यकरत कर्मचारियोंं ने अपनी सूझबूझ से काबू कर लिया और महिला को मरने से बचा लिया। इस संबंध में जानकारी देते ओटू हैड प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि वीरवार दोपहर को ओटू वीयर पर एक महिला अपने बच्चे सहित नदी के किनारे सदिग्ध रूप से घूम रही थी।
ओटू हैड पर कार्यरत कर्मचारी ओमप्रकाश सहित गुरमीत सिंह मेट, विपिन कुमार, सतबीर सिंह, कुलवंत सिंह ने देखा कि वो सबसे पहले अपने बच्चे को नदी मेंं फेंकने व स्वयं भी नदी में कूदने की तैयारी कर रही है तो कर्मचारियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और महिला से पूछताछ करने लगे। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि वह सिरसा की रहने वाली है और वह एक बेकरी पर अपने पति के साथ काम करती है।
उक्त महिला ने बेकरी के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसपर चोरी का आरोप लगाया है और उसके साथ गाली गलौच किया है। जिसके कारण वह परेशान होकर नदी में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने आई थी। ओटू वीयर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और पुलिस महिला और अपने साथ रानियां थाने ले आई और पूछताछ कर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।