logo

कल का मौसम, 24 जनवरी 2025: धूप से मिली राहत फुर्र! दिल्ली-NCR में कोहरे के साथ फिर पड़ेगी ठंड, कांपेगा पूरा उत्तर भारत, पढ़िए वेदर अपडेट

कल का मौसम, 24 जनवरी 2025
DD

उत्तर भारत, पढ़िए वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का
बदला मिजाजदिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। बीते दो दिनों की तेज धूप के बाद गुरुवार सुबह कोहरा और ठंड का असर फिर से दिखाई दिया। मौसम विभाग ने एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक कोहरा छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे पहुंच चुका है। पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं।

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों का अनुमान
मौसम विभाग ने 24 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। 26 से 28 जनवरी तक घने कोहरे का असर रहेगा। इन दिनों न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है।

आपके शहर का तापमान जानें

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 10 22
नोएडा 11 23
गाजियाबाद 11 23
पटना 15 20
लखनऊ 10 25
जयपुर 10 23
भोपाल 11 27
मुंबई 19 35

कश्मीर में न्यूनतम तापमान गिरा, बर्फीली ठंड का प्रकोप
कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में यह शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में भी तापमान शून्य से नीचे 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान में हल्की बारिश से बढ़ी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश हुई। भरतपुर में 2 मिलीमीटर और टोडा भीम व बयाना में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चुरू, पिलानी और सिरोही समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्या करें इस ठंड में?
मौसम के इस बदलते मिजाज में गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now