logo

जब न्यासा देवगन को ट्रेडिशनल लुक में देख ट्रोलर्स ने कहा- 'अजय देवगन की कार्बन कॉपी'

अजय देवगन की कार्बन कॉपी'
अजय देवगन
अजय देवगन

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा इन दिनों अपने स्टनिंग लुक को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में वे काजोल के साथ मैडम तुसाद म्यूजियम सिंगापुर गई थीं। यहां मां-बेटी ने एकसाथ काफी पोज दिए। खास बात ये थी कि न्यासा     इस दौरान ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। कम ही लोग जानते हैं कि न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। यही वजह है कि वे अपनी मां-पिता से दूर रहती हैं। 14 साल की बेटी को बेहद समझदार मानते हैं अजय...


- अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन है। दोनों में न्यासा बड़ी हैं।
- 20 अप्रैल 2003 को जन्मी न्यासा 14 साल की हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 


- न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।


- यही नहीं, इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। 


- मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। कुछ टाइम पहले काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो बेहद हैरान नजर आ रही थीं। 


- न्यासा को टैग करते हुए फोटो के कैप्शन में काजोल ने लिखा था "जब मैं अपने बच्चों को साथ देखती हूं"। जिसपर न्यासा ने जवाब दिया था, "मॉम, आप इतना extra क्यों बनते हो?"।


बड़े होकर ये बनना चाहती हैं न्यासा


- न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें।


- न्‍यासा की मां काजोल भी यह बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। 


- काजोल ने कुछ टाइम पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "न्‍यासा इस समय बेकिंग में हाथ आजमा रही हैं और न्यासा को बेकिंग करना काफी पसंद भी है।"


- बता दें, न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now