logo

अगले 7 दिनों में और कितना सितम ढहाएगी सर्दी, कितना रहेगा तापमान, सिर्फ एक क्लिक में देखें मौसम विभाग का अनुमान

In the next 7 days, how much more winter will fall, how much will be the temperature, see the forecast of the Meteorological Department in just one click

MAUSAM
दिल्ली एनसीआर समेत पूरे हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वंही बात करें हरियाणा के कई जिलों की तो हरियाणा के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।

HARDUM HARYANA NEWS

Weather Update:

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वंही बात करें हरियाणा के कई जिलों की तो हरियाणा के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। नए साल पर भी लोगों को ठंड से रहत दिखती हुई नहीं नज़र आ रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर के साथ कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अधिकतर हिस्सों में सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव जलाते हुए नज़र आ रहे है। तापमान लगातार इतना गिरा जा रहा है कि लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो चूका है।

आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम

27 दिसंबर: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 27 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में सुबह काफी कोहरा देखने को मिल सकता है। पूरे दिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखे जाने की उम्मीद है। ऐसा अंदाज़ा है कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान की बात करे तो तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

28 दिसंबर: सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। खिली धुप निकलने की उम्मीद है। बात अगर अधिकतम तापमान कि करे तो पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

29 दिसंबर: सुबह हलके से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

30 दिसंबर: इस दिन की शुरुआत सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ होगी। दिन भर धूप निकलने की आशंका है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

31 दिसंबर: शनिवार को हल्के कोहरे के साथ सुबह होगी। पूरे दिन आसमान साफ़ रहेगा। ऐसा अनुमान है कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

1 जनवरी 2023: नए साल की शुरुआत हल्के से मध्य कोहरे के साथ सुबह हो सकती है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान का 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">