logo

हरियाणा के इन जिलों में जल्द होगी बारिश, देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

It will rain soon in these districts of Haryana, see Meteorological Department's alert

BARISH

समूचे देश सहित हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने जीना दुश्वार बना रखा है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

HARDUM HARYANA NEWS

समूचे देश सहित हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने जीना दुश्वार बना रखा है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में हवा में बदलाव उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवायों से पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है।

रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी आने की भी संभावना है परंतु दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आज आने वाले एक और पश्चिमिविक्षोभ से हरियाणा राज्य के उत्तरी तथा उत्तरपश्चिमी जिलों में 11जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

  •  पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।

  •  तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।

  •  महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

  •  हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।

  • हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रही।
  •  उत्तर और पश्चिम राजस्थान के कई जिलों में ग्राउंड फ्रॉस्ट देखा गया।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

  •  अगले 24 घंटों के दौरान, 9 और 10 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

  •  11 से 13 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात की तीव्रता बढ़ सकती है। इस अवधि के दौरान भारी बर्फबारी हो सकती है।

  • 11 और 12 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

  •  अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

  •  उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है।

  •  पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है।

  • अगले 24 घंटों के लिए राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">