logo

हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, देखिये हरियाणा में कब तक बरसेगी धुंध और ठण्ड

Meteorological Department issued Orange Alert in Haryana, see how long it will rain in Haryana

MAUSAM

इस बार सर्दियाँ दिसंबर के महीने में अपने परचंड प्रकोप पर है। ऐसे में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर जारी है। जानकारी के लिए बता दें कि रविवार का दिन हरियाणा में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन साल बाद दिन में कड़ाके की सर्दी पड़ी।

HARDUM HARYANA NEWS

मौसम

इस बार सर्दियाँ दिसंबर के महीने में अपने परचंड प्रकोप पर है। ऐसे में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर जारी है। जानकारी के लिए बता दें कि रविवार का दिन हरियाणा में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन साल बाद दिन में कड़ाके की सर्दी पड़ी।

जानकारी के लिए बता दें कि अंबाला, करनाल और चंडीगढ़ में वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान क्रमश: 9.1, 9.0 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। घनी धुंध और बादलों के चलते दिन का पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। घना कोहरा और बादलों के चलते दिन में कुछ स्थानों पर एक से दो घंटे ही धूप निकली तो कई जगहों पर सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो पाए।

ऐसे में मौसम विभाग ने सोमवार को भी भीषण सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की आशंका है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं, करनाल के इंद्री में दिन का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अंबाला समेत कई शहरों में रविवार को कोल्ड-डे घोषित किया था लेकिन सीवियर कोल्ड-डे की परिस्थितियां बन गईं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारियों के अनुसार कम से कम अगले चार दिनों तक शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।  नए साल का जश्न कड़ाके की ठंड में ही मनाना पड़ेगा। वहीँ इसके साथ ही बर्फबारी के शौकीन लोगों के लिए निराशाजनक खबर है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर इस हफ्ते बर्फ पड़ने की संभावना नहीं है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण फसलों की बढ़वार पर असर पड़ेगा। कोहरे के कारण सरसों की फसल में सफेद रतुआ आदि बीमारियां आ जाती है। इस मौसम में सब्जी की फसलों को भी नुकसान है। अधिक पाला पड़ने से सरसों में नुकसान होगा।

                          

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर           न्यूनतम      अधिकतम

महेंद्रगढ़       2.4                 17.0

हिसार             3.7                10.2

फतेहाबाद     5.3                10.4

कौल (कैथल)  5.3                10.1

कुरुक्षेत्र             6.4                 9.8

इंद्री (करनाल)  6.6                 9.7

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">