हरियाणा में पहली बार माइनस में पहुंचा तापमान, हरियाणा में कैसा रहेगा आगे का मौसम
Temperature reached minus for the first time in Haryana, how will be the weather ahead in Haryana
हरियाणा में बर्फीली हवाओं के चलने के कारण फिर से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। पहली बार हरियाणा में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। ऐसे पहली बार हुआ है कि नूंह में तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इसके साथ ही हिसार का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
HARDUM HARYANA NEWS
मौसम

हिमालय से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगह पाला भी गिरा। प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। प्रदेश का अधिकतर हिस्सा शीत लहर की चपेट में आ चुका है।
जिला न्यूनतम तापमान
बालसमंद हिसार 0.7
महेंद्रगढ़ 2.6
फतेहाबाद 3.2
सिरसा 3.4
गुरुग्राम 4.4
कैथल 5.9
झज्जर 6.1
भिवानी 6.2
करनाल 6.7
यमुनानगर 7.9
अंबाला 8.0
रोहतक 8.2
आगे कैसा रहेगा मौसम :
तापमान में गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। कई जिलों में कोल्ड-डे के साथ शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड शनिवार-रविवार तक रहने के आसार हैं। आठ दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक दो दिनों के लिए ठंड से राहत मिलने की संभावना बन रही है।
.png)