logo

WEATHER UPDATE:- कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार

WEATHER UPDATE:- Agriculture Meteorological Department Chaudhary Charan Singh Haryana Agriculture University Hisar

मौसम की जानकारी – अगले 3 घण्टे में हरियाणा के इन जिलों में  बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान
मौसम की जानकारी 

हरदम हरियाणा न्यूज हिसार 5 सितंबर 2022

मौसम पूर्वानुमान:- कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार

मौसम पूर्वानुमान:- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्तिथि से उत्तर पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ होने से हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियों में 9 सितंबर तक कमी बने रहने की संभावना है।

राज्य में मौसम 9 सितंबर तक आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व हवाएं चलने की संभावना है परंतु इस दौरान बंगाल की तरफ से नमी वाली हवाओं व तापमान में बढ़ोतरी के प्रभाव से कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।  

परंतु 10 सितंबर से मानसूनी हवाएं एक बार फिर से एक्टिव होने की संभावना को देखते हुए 10 सितंबर देर रात्रि से राज्य में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना बन रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now