logo

हरियाणा वाले भाइयों, हो जाओ तैयार ! हरियाणा में इस दिन होने वाली है मानसून की ENTRY !

Brothers from Haryana, get ready! Entry of monsoon is going to happen in Haryana on this day!

MANSOON ENTRY IN HARYANA

जानकारी के अनुसार मानसून को आगे बढ़ाने वाले कारक सही दिशा में काम कर रहे हैं। अगले 48 घंटे में मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड पूवी उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून की गति यही बनी रही तो हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह तय समय में एंट्री कर जाएगा।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA WEATHER UPDATE:

हरियाणा सहित देश के सभी हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। ऐसे मे कहीं बारिश ने तबाही मचाई हुई है तो कहीं अभी असर भी नहीं है। ऐसे में हरियाणा के लिएमासून सम्बंधित जानकारियां सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार मानसून को आगे बढ़ाने वाले कारक सही दिशा में काम कर रहे हैं। अगले 48 घंटे में मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड पूवी उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून की गति यही बनी रही तो हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह तय समय में एंट्री कर जाएगा।

हरियाणा में मानसून की तारीख 30 जून तय है। कई बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में भी आया है। मौसम वेबसाइट ने भी दावा किया है कि 30 जून के आसपास मानसून हरियाणा में दस्तक दे जाएगा।

 मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं चलना शुरू हो गई हैं, जो मानसून को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। फिलहाल आगे मानसून के सामने किसी तरह की रूकावट नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के पहले हरियाणा के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होगी। बारिश की गतिविधियां 25 जून से शुरू हो जाएंगी। यदि इन दिनों बारिश लगातार और अच्छी मात्रा में होती है तो इसे भी मानसून के आगमन का अच्छा संकेत माना जाएगा।

हरियाणा के इन इलाकों में हुई बारिश

प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ और बिपरजॉय के असर से बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के उत्तरी दक्षिणी हिस्से पर इसका प्रभाव रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में दो मौसम प्रणाली अपना असर दिखा रही हैं। 18 जून को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी महेंद्रगढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

22 जून तक हरियाणा, एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी उत्तरी हिस्से पर इस मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव जारी रहने की संभावना है, जबकि प्रदेश के उत्तर पश्चिम हिस्सों फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी रोहतक को छोड़कर मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और आमजन को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">