बिपरजॉय चक्रवात: हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी ! हरियाणा के इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी !
Cyclone Biparjoy: Alert issued by the Meteorological Department in Haryana! Warning issued for these districts of Haryana!
HARDUM HARYANA NEWS
Haryana Weather Update Today:
देशभर में भयावह बिपरजॉय चक्रवात तबाही मचाये हुए है। देश के अधिकांश इलाकों में चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी को लेकर जारी किया हुआ है। ऐसे में हरियाणा में इस चक्रवात का असर होना भी स्वाभाविक है। मौसम अनुमान की तजा जानकारी चंडीगढ़ मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग अनुसार इसका असर सिर्फ दक्षिण हरियाणा के जिलों में ही नजर आएगा।
इसका असर आज से 19 जून तक सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इस दिन तक दक्षिण हरियाणा के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बिपरजॉय चक्रवात की वजह से सूबे में बारिश होने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
राजस्थान के मार्ग से हरियाणा में होगी Entry
मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात पहले गुजरात से टकराएगा और राजस्थान से होते हुए दक्षिण हरियाणा तक पहुंचेगा।
हालांकि अभी तक बिपरजॉय की वजह से हरियाणा में ज्यादा असर की संभावना नहीं है, लेकिन 18 और 19 June तक ही इसके असर का साफ तौर पर पता चल पाएगा।
चक्रवात समुद्र में काफी उग्र होते हैं लेकिन जमीन से टकराने के बाद वह धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाते हैं। बिपरजॉय चक्रवात भी हरियाणा तक पहुंचते- पहुंचते कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कभी- कभार चक्रवातों का असर बढ़ भी सकता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर चेतावनी जारी की गई है।
Forecast and Warnings #HARYANA #PUNJAB dated 15.06.2023 pic.twitter.com/dzKVTtKjjl
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 15, 2023
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस महीने की 18 और 19 तारीख तक प्रदेश में कई जगह बारिश की प्रबल संभावना है। हरियाणा में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार हरियाणा में बिपरजॉय चक्रवात के कमजोर रहने की संभावना है। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपरजॉय का ज्यादा असर दिखाई देगा।
.png)