logo

Haryana Weather: हरियाणा के 16 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल

whatsapp chat click here to check telegram
Haryana Weather: हरियाणा के 16 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल

Haryana Weather: हरियाणा के 16 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इस बूंदाबांदी से दिन के अधिकतम तापमान में कमी तो जरूर आएगी, लेकिन धान के काश्तकारों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी।

बारिश से उनकी सूखी फसल के भीगने का खतरा बन गया है। राज्य की मंडियों में 1509 किस्म के धान की आवक के बाद अब पीआर धान भी आना शुरू हो गया है।

हरियाणा के उत्तर, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिलों में अलर्ट किया गया है। इनमें पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।