logo

Haryana Monsoon Update: हरियाणा के सभी जिलों में पहुंचा मानसून, परसों से बढ़ेगी बारिश पकड़ेगी रफ्तार

Haryana Monsoon

Haryana Monsoon Update: हरियाणा के सभी जिलों को मानसून ने कवर कर लिया है। अब 3 और 4 जुलाई को जहां प्रदेश में बारिश की हल्की गतिविधियां देखने को मिलेगी, वहीं 5 जुलाई से बारिश की तीव्रता और फैलाव बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य तौर पर मानसून पूरे भारत को 8 जुलाई तक कवर करता है, लेकिन इस बार 6 दिन पहले ही पूरे देश में छा गया है। 

अब अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाएं उत्तर पश्चिम भारत को नमी प्रदान करना शुरू कर देंगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मानसून कमजोर है। हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में खंडों में बारिश हो रही है। इसका असर सीधा किसानों पर पड़ने लगा है। 

जींद, फतेहाबाद, कैथल में किसानों ने धान की रोपाई फिलहाल बंद कर दी है और बारिश का इंतजार करने लगे हैं। इन जिलों में जो किसान धान लगा चुके हैं, वे फसल को पूरा पानी देने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। अगले 2-3 दिन तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। IMD चंडीगढ़ के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पूरे प्रदेश को मानसून ने कवर कर लिया है। 

पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी पर औसत से 5.8 किमी ऊपर है। लॉन्ग के साथ समुद्र का स्तर लगभग 76° पूर्व से 30° उत्तर तक चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसमें जानकारी दी गई है कि 3 जुलाई को हरियाणा में बारिश तो होगी, लेकिन अलग थलग (ISOLATED) क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हल्क स्तर की रहेगी। बारिश का जो स्तर होगा वह मुश्किल से 25 प्रतिशत तक ही संभव है। हालांकि 4 जुलाई को इसका दायरा बढ़ेगा। 

अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद में बारिश का स्तर हल्का होगा। प्रदेश के अन्य जिलों में क्षेत्रों में 50 प्रतिशत तक बारिश की गतिविधि दर्ज होगी। इसके बाद 5 जुलाई को यमुनानगर, करनाल, हिसार व फतेहाबाद में बारिश की गतिविधि अधिकतर स्थानों पर देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में कुछेक स्थानों पर बारिश की संभावना है।

अभी हरियाणा में 7 जिलों को छोड़ दें तो बाकी 15 जिलों में मानसून जमकर बरस रहा है। 23 से 29 जून तक प्रदेश में ओवर आल सामान्य से 180 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है। पूरे जून महीने में 50.5 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 44 प्रतिशत बारिश ज्यादा रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में महीने में बड़े स्तर पर अधिक वर्षा हुई है। अभी मानसून बरसना बाकी है। सावन में लगने वाली बारिश का झड़ी का लोगों को इंतजार है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">