logo

Haryana Rainfall Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Rainfall Alert हरियाणा के इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान 

Haryana Rainfall Alert : हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कई जिलों में हुई बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि आने वाले कई दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। 
 
इन जिलों में बरसेंगे बादल 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के कुछ इलाकों बारिश में हो सकती है। 

दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा में ऐसे रहेगा मौसम 

वहीं दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

तापमान में आई गिरावट

इसी के साथ मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में चल रही पूर्वी हवाओं से मौसम का मूड बदला हुआ है। 24 घंटे में हुई बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। 

देश भर में मौसम प्रणाली:

मॉनसून ट्रफ शाहजहाँपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बांकुरा और फिर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी की ओर गुजर रही है।

एक ट्रफ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से उत्तरपूर्वी खाड़ी बंगाल तक फैली हुई है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण कम चिह्नित हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गोवा में मध्यम से भारी बारिश हुई।

कोंकण क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के तलहटी इलाकों और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Haryana Rainfall Alert हरियाणा के इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">