Haryana Update:-प्रदेश में बारिश, ओले व आंधी से गिरे पेड़ और बिजली के खंभे....
Haryana Update:- Trees and electric poles fell due to rain, hail and storm in the state....
May 28, 2023, 08:28 IST
प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह बारिश और ओले गिरे वहीं आंधी के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली गुल हो गई. सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ तेज बारिश के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री तक नीचे आ गया है, हिसार में न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 जून तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव रहेगा।
1 जून तक बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं इसके बाद भीषण गर्मी सताएगी शनिवार को सुबह रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़, यमुनानगर, नारनौल, सोनीपत, भिवानी रेवाड़ी, करनाल, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा समेत लगभग सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं हिसार के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरे।
बदला मौसम
कई जिलों में बिजली रही बाधित यातायात प्रभावित, रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़, यमुनानगर, नारनौल, सोनीपत, भिवानी, रेवाड़ी, करनाल, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में बारिश के हिसार के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरे।
हिसार
गांव जबलपुर में 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया जिले में 20 से अधिक फीडर ब्रेकडाउन होने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई. सुबह 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई वहीं अग्रवाल क्षेत्र में ओले गिरे।
जींद तेज हवा के साथ कहीं पर तेज बारिश तो कहीं पर हल्की बारिश हुई कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई नरवाना तथा जुलाना में अच्छी बारिश दर्ज की गई जुलाना में दुकानों मेंजींद तेज हवा के साथ कहीं पर तेज बारिश तो कहीं पर हल्की बारिश हुई. कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई नरवाना तथा जुलाना में अच्छी बारिश दर्ज की गई जुलाना में दुकानों व मकानों में पानी घुस गया तालाब बन गई. जिले में ऑस्तन दशमलव 62 एमएम बारिश दर्ज की गई शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
फतेहाबाद शुक्रवार देर रात बारिश हुई आंधी रात को तेज अंधड़ के साथ बिजली चमकी और गरज के साथ बादल बरसे. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली पेड़ गिरने से बिजली बाधित हुई यातायात ठप हो गया चरखी दादरी तेज बरसात लोगों के लिए आफत बन गई कॉलोनियों में दो से 3 फुट तक पानी जमा हो गया सीवरेज ओवरफ्लो होने से पानी उपायुक्त आवास तकभर गया।
कहां कितनी बारिश
| शहर | वर्षा |
| रोहतक | 44.8 |
| महेंद्रगढ़ | 32 |
| सोनीपत | 29 |
| हिसार | 18 |
| गुरूग्राम | 18 |
| भिवानी | 15.2 |
| रेवाड़ी | 13 |
| कुरूक्षेत्र | 2.5 |
वर्षा एमएम में
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)