logo

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, यहां जानें ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, यहां जानें ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में 29 जून को भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। IMD ने आज दोपहर को जारी मौसम के 5 दिनों के पूर्वानुमान में जानकारी दी कि अगले 4-5 दिन राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

गरज चमक के साथ भारी वर्षा

दक्षिण-पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों मेंगरज चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को मौसम विभाग का अनुमान था कि 29 जून को कुछेक क्षेत्रों में बूंदाबांदी होगी।

इन जिलों के लिए  येलो अलर्ट जारी

दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, पानीपत व सोनीपत जिले आते हैं। इन सब जिलों के लिए फिलहाल येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार का मौसम यानी गरम चमक और भारी वर्षा पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में संभव है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी आते हैं।


पांच दिनों तक ऐसा माैसम

मौसम विभाग ने फिलहाल 2 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को IMD ने आधिकारिक तौर पर बताया कि 29 जून को पूरे हरियाणा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 6 जिलों में हल्की तो 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 30 जून व 1 जुलाई को उत्तर हरियाणा के जिलों में कुछेक स्थानों और प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now