Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश ! हरियाणा के इन 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी !
Haryana Weather Update: It will rain in Haryana in the next few hours! Weather alert issued for these 12 districts of Haryana!
मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आने वाले दो- तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश आ सकती है।
HARDUM HARYANA NEWS
Weather Update Haryana:-
हरियाणा के मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले कई दिनों से हरियाणा में हुई भीषण बारिश ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है।
ऐसे में अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आने वाले दो- तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश आ सकती है।
कहां होगी बारिश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 3 घंटों में भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा, गुरुग्राम, झज्जर, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत आदि जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
जहां बारिश से एक ओर गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है वहीं जहां पहले से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं उन इलाकों के लिए मुसीबत बन सकती है।
बता दें कि कल ही मौसम विभाग ने 4 दिनों के लिए हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था।
#Nowcast Update Punjab and Haryana Dated 21.07.2023 at 1215 IST pic.twitter.com/Vib7msLLJT
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 21, 2023
.png)
