हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ! सिरसा,हिसार सहित इन 10 में जिलों तेज़ अंधड़ के साथ होगी बारिश !
Meteorological Department has issued an alert in Haryana! In these 10 districts including Sirsa, Hisar there will be heavy rain with thunderstorms!
पिछले कुछ दिनों हरियाणा में गर्मी ने अपन असली रूप दिखाना शुरू कर दिया था। इसी बिच एक बार फिर से हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
HARDUM HARYANA NEWS
HARYANA WEATHER UPDATE
हरियाणा में पिछले हफ्ते तक मौसम लगातार ठंडक भरा बना हुआ था। लेकिन पिछले कुछ दिनों हरियाणा में गर्मी ने अपन असली रूप दिखाना शुरू कर दिया था। इसी बिच एक बार फिर से हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य के कुछ स्थानों पर 6 से 7 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। 8 जून को पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलेगी और 9 जून से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले काफी दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार के साथ ही बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिखेगा, जिसकी वजह से कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर पर एक चक्रवाती तूफान बनने से पश्चिमी गर्म हवाओं के साथ अरब सागर की नमी वाली हवाओं का मिश्रण होने से हरियाणा में उमस भरी गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। आने वाले दिनों में दिन के अधिकतम तापमान 40.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने की संभावना बन रही है।
हरियाणा में नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली, कनीना, ल्फारु, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बावल, रेवाड़ी,कोसली,मातनहेल,झज्जर, सिवानी, बवानी खेरा, हिसार आदमपुर नाथूसरी चौपटा, फतेहाबाद, सिरसा, रतिया में आकाशीय बिजली/मेघगर्जन के साथ अचानक तेज़ हवा(30-40 KMPH) की सम्भावना जताई है।
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/FN8U8fCnvb
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 6, 2023
सिरसा,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,पंचकूला,अम्बाला,यमुनानगर,कुरुक्षेत्र,कैथल,करनाल जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमे 30 से 40 की गति में गरज चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
Forecast and Warnings #HARYANA dated 06.06.2023 pic.twitter.com/5aS9mF8ZnS
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 6, 2023
.png)