logo

आज फिर से हरियाणा में एक्टिव होगा मानसून, 9 जिलों में बारिश होने का ऑरेंज, और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Monsoon will be active again in Haryana today, orange alert for rain in 9 districts, and yellow alert issued in 7 districts
आज फिर से हरियाणा में एक्टिव होगा मानसून, 9 जिलों में बारिश होने का ऑरेंज, और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

हरियाणा में हरियाणा में आज बारिश होने के आसार नहीं है।  लेकिन चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है । कड़ी धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि होगी।  इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।  रात बहुत उमस रहे क्योंकि बिजली के कट लगातार लोगों को सता रहे थे।  लेकिन आज फिर हरियाणा राज्य में मानसून एक्टिव होगा।  जिसको देखते हुए 9 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 

इलाके में बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 1465 पहुंच चुकी है।  अब तक बाढ़ से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हैं।  2 लोग अब तक लापता है ।

इन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा में 26 जुलाई को 9 जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इनमें उत्तर हरियाणा के कैथल ,करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के साथ रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले भी इसमें शामिल होंगे । पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के हिसार जींद भिवानी और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट किया है । 7 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट दिया गया है। 

तब से अब तक 500 करोड़ का नुकसान


हरियाणा में हरियाणा में अब तक बाढ़ से 500 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है।  राज्य के 12 जिलों के साथ 1465 गांव बाढ़ की चपेट में आने की वजह से 500 करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है।  232 मकान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।  जबकि 3878 मकानों की आंशिक नुकसान पहुंचा है।  2100  सौ बड़े पशुओं की अब तक बाढ़ और बिजली गिरने से मौत हो चुकी है।  200000 हेक्टेयर से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है। 

कितना रहा तापमान जिले का

हरियाणा में सोमवार को फरीदाबाद का पानी सबसे गर्म रहा यहां।  अधिकतम तापमान 38 पॉइंट 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  इसके अलावा अंबाला, गुरुग्राम, भिवानी, पंचकूला,जींद, पानीपत, महेंद्रगढ़, सोनीपत ,रोहतक जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">