logo

Mousam Ki Jankari - 3 दिन लगातार होगी हरियाणा में बरसात, गिरेंगे औले चलेगा अंधड़, मौसम विभाग ने किया YELLOW अलर्ट जारी

Mousam Ki Jankari - It will rain continuously for 3 days in Haryana, thunderstorms will fall, Meteorological Department issued YELLOW alert
मौसम

गर्मी के ऋतु शुरू होते ही तेज गर्मी पड़ने शुरू हो गई थी लेकिन अब मौसम ने अपना रुख बदल लिया है लगातार पढ़ रही है तेज गर्मी से अब हरियाणा वासियों को निजात मिलेगी मौसम विभाग ने हरियाणा में अलर्ट जारी किया है।भयकर पड़ रही गर्मी के बाद अब बरसात हरियाणा में दस्तक देने वाली है अगले 3 दिन तक लगातार हरियाणा में बरसात व ओले गिरेंगे।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 से 3 मई तक पूरे प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि हरियाणा में मौसम आज से बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 से 3 मई तक अधिकतर स्थानों पर ओले गिरेंगे, बारिश होगी और हवा भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेगी। इसको लेकर लगातार 3 दिन तक ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में आज यानी कि 30 अप्रैल के दिन कहीं-कहीं बरसात तो कहीं पर गरज के साथ चिमटे गिरने की संभावना है इसके साथ-साथ मौसम की जानकारी है मिल रही है कि कहीं तेज बरसात में अंदर भी चल सकता है। इस दौरान राज्य में भारी गर्मी बढ़ते हुए तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

 

कहा कहा होगी बरसात

एक वह 2 मई को ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।2 मई को सोनीपत, झज्जर, रोहतक, पानीपत व जींद में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है। हालांकि यह कुछेक क्षेत्रों में होगी। 2 मई को पंचकूला, जींद, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में ओलावृष्टि का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई तक की अवधि में पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अधिकतर स्थानों पर गरज चमक और तेज हवा की चेतावनी दी गई है। लेकिन 1 व 2 मई को कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट है। देश भर में मौसम प्रणाली: चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण सिंध पर बना हुआ है। विदर्भ से केरल तक एक ट्रफ रेखा जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु की पहाड़ियों, सिक्किम और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। असम अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी गुजरात, लक्षद्वीप और उत्तराखंड, रायलसीमा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई।

मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के ऊपर कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और झारखंड में कुछ स्थानों पर तथा बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और कोंकण और गोवा में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

Disclaimer - यह जानकारी हमने सोशल मीडिया से जुटाई है इसमें किसी भी प्रकार के लाभ और हानि का हरदम हरियाणा जिम्मेवार नहीं रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">