हरियाणा में एक बार फिर 14 जिलों को बारिश का अलर्ट, इस महीने मानसून कमजोर, 53% कम बरसे बादल
Once again rain alert for 14 districts in Haryana, Monsoon weak this month, 53% less rain
हरियाणा के 14 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला और यमुनानगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। वह इस महीने अगर मानसून की बात करें तो मानसून कमजोर रहा। राज्य के 20 ऐसे जिले रहे। जहां सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई। 1 अगस्त से 12 अगस्त तक सुबह में 29.4 एमएम बारिश हुई । जबकि सामान्य रूप से 62.6 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 53% कम है ।
कम बारिश का बजाई पर असर
हरियाणा में अगस्त में हुई कम बारिश का सीधा असर फसलों पर बजाई पर दिखाई दिया। अब तक हरियाणा में 29 पॉइंट 92 लाख हेक्टेयर खरीफ फसलों की बिजाई हो चुकी है। बिजाई का लक्ष्य 30 पॉइंट 95 लाख हेक्टेयर है । यानी 9.8 लाख एकड़ करीब की बिजाई अभी बाकी है। धान के 12 पॉइंट 58 लाख हेक्टेयर मे बिजाइ हो चुकी है।
हरियाणा में उत्तर दक्षिण में ही बारिश
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल ,झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में गर्ज के साथ बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में मानसून का 75% कोटा अब तक पूरा हो चुका है। वहीं मानसून सीजन में अब तक 347.2 एमएम बारिश हो चुकी है । यहां 266 MM से करीब 30% ज्यादा है । मानसून सीजन में हरियाणा में 460 MM मीटर बरसात होती है। अगस्त में कम बारिश होने के कारण बिजली की खबर बढ़ जाती है । 12 अगस्त तक सुबह में बिजली की डिमांड 25 पॉइंट 32 करोड़ यूनिट पहुंच गई है।
.png)